Latehar News: सेवानिवृत्त एसआई को पुलिस कर्मियों ने बिदाई
लातेहार, नवम्बर 2 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक अशोक कुमार सिंह को लंबी सरकारी सेवा पूरी करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस निरीक्षक अशोक सिंह और थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। पुलिसकर्मियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया तथा सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। मौके पर अवर निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, गौतम कुमार, धीरज सिंह, अभिषेक कुमार, मो. अनवर समेत कई पुलिसकर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: जैप 9 में सेवानिवृत्त दो पुलिसकर्मियों को दी गई भावभीनी विदाई
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.