लातेहार, सितम्बर 17 -- Latehar News: लातेहार। शहर के चटनाही स्थित औरंगा नदी छठ घाट में श्री सूर्यनारायण पूजा समिति द्वारा भव्य सूर्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। बुधवार को गुरुद्वारा रोड थाना चौक निवासी आनंद कुमार गुप्ता ने मंदिर निर्माण के लिए समिति को 11 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया। समिति अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने आनंद कुमार गुप्ता एवं उनके परिजनों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से 20 डिसमिल भूमि में मंदिर का निर्माण होगा। मंदिर के नीचे हॉल और ऊपरी तल्ले पर सात गुंबद होंगे। सबसे बड़े गुंबद की ऊंचाई 81 फीट होगी। मौके पर लक्ष्मी प्रसाद व मनीष दास मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...