Latehar News: सुमित ब्रदर्स ने पेनल्टी शूटआउट में चैनपुर को हराकर खिताब पर जमाया कब्जा बेतर में पांच दिवसीय खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन,
लातेहार, अक्टूबर 1 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। बरवाटोली पंचायत के सुदूरवर्ती बेतर गांव में सरना युवा क्लब बेतर के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय खस्सी फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन हुआ।
समापन समारोह फाइनल मुकाबले में सुमित ब्रदर्स की टीम ने चैनपुर, गुमला की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम का आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि बेतर जैसे सुदूरवर्ती क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं के लिए उत्साह की बात है। खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और आगे बढ़ने का जज्बा पैदा करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत है उन्हें बेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.