लातेहार, जुलाई 22 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के सासंग पंचायत के सिकनी गांव में सोमवार कि शाम में हुई तेज बारिश के दौरान वज्रपात से एक बैल की मौत हो गई। उक्त मवेशी किसान गजेंद्र यादव का बताया जाता है। जानकारी के अनुसार, लगातार हो रही बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से बैल की मौत हो गई। घटना के बाद किसान और उसके परिजनों में मायूसी छा गई। बैल खेती-किसानी का प्रमुख सहारा था, जिसके नुकसान से किसान को आर्थिक झटका लगा है। घटना की सूचना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को आपदा राहत प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...