लातेहार, अगस्त 31 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। सिकनी कोल परियोजना को अविलंब चालू कराने की मांग को लेकर झारखंड खनिज मजदूर संघ ने रविवार को झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के नाम खान अभिकर्ता, सिकनी कोलियरी को ज्ञापन सौंपा। संघ ने परियोजना के लंबे समय से बंद रहने पर चिंता जताते हुए इसे शीघ्र शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन में संघ ने कहा कि सिकनी कोयला परियोजना करीब दो वर्षों से बंद है। परियोजना बंद रहने से यहां कार्यरत मजदूरों के साथ डीओ होल्डर, ट्रक मालिक, चालक-उपचालक समेत अन्य लोगों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है। रोजगार के अभाव में मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। संघ का कहना है कि सिकनी कोल परियोजना क्षेत्र के लोगों की आजीविका का प्रमुख साधन है। इसके बंद रहने से स्थानीय अर्थव्यवस्था पर भ...