लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। बंद सिकनी कोलियरी को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर आगामी 28 सितंबर को जुलूस एवं धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

जागरूकता अभियान कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों, मजदूरों और आंदोलन से जुड़े लोगों ने ब्रहमनी बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। जागरूकता अभियान के दौरान लोगों को 28 सितंबर को होने वाले जुलूस एवं धरना-प्रदर्शन की जानकारी दी गई। साथ ही अधिक से अधिक संख्या में लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई।

मजदूरों की मांग इस दौरान झारखंड खनिज मजदूर संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने मजदूरों से 28 सितंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सिकनी कोलियरी लंबे समय से बंद है, जिसके कारण स्थानीय मजदूरों के सामने रोजगार और आजीविका का ...