लातेहार, सितम्बर 16 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। झारखंड खनिज मजदूर संघ की बैठक मंगलवार को सिकनी कोलियरी परिसर में संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यरत मजदूरों ने भाग लिया। इस दौरान सिकनी कोलियरी के संचालन समेत मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सिकनी कोलियरी को चालू कराने की मांग को लेकर पूर्व में निगम प्रबंधन को आवेदन दिया गया था। आवेदन के माध्यम से 15 दिनों के अंदर सकारात्मक पहल करते हुए कोलियरी का संचालन शुरू कराने की मांग की गई थी। बावजूद इसके अब तक निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे मजदूरों में नाराजगी है।

महत्वपूर्ण निर्णय मजदूर संघ ने कहा कि कोलियरी के संचालन से क्षेत्र के लोगों को रोजगार मि...