Latehar News: सांसद के निर्देश पर पुलिया की मरम्मत शुरू
लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह के खुरा में सूर्य मंदिर के समीप छठ घाट नदी के पास बारिश से क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत सांसद की पहल पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शुरू कर दिया है। बारिश में पुलिया के ध्वस्त होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए चतरा सांसद कालीचरण सिंह के निर्देश पर पुलिया पर मिट्टी भराई का कार्य कराया गया। मिट्टी भराई के बाद आवागमन बहाल हो गया है। पुलिया की मरम्मत कार्य कराने में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष विवेक कुमार सिंह, उपेंद्र प्रसाद, महामंत्री प्रवीण कुमार, हेमंत कुमार कश्यप नंदेव सिंह, नंदलाल प्रसाद, विनय चंदेल, ग्राम प्रधान सूरजमल प्रसाद, दिनेश प्रसाद, नंदू प्रसाद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.