लातेहार, अक्टूबर 7 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कुरो मोड़ के समीप बुधवार को करीब 10 बजे सवारी वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सवारी वाहन चालक मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बाइक को टक्कर मारकर पिकअप फरार,युवक गंभीरघायलों की पहचान घायलों की पहचान केवरकी निवासी असीम टोप्पो पिता निर्मल टोप्पो तथा मिरगी निवासी गोडसन किस्पोट्टा पिता संजय किस्पोट्टा के रूप में हुई है। दुर्घटना में असीम टोप्पो के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगी है और पैर दो स्थानों पर टूट गया है। वहीं गोडसन किस्पोट्टा के कान में गहरा चोट लगने के साथ ही दाहिने पैर में भी गंभीर चोट आई है।सहायता और प्राथमिक उपचार घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों एवं परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए...