Latehar News: सर्पदंश से महिला अचेत,रेफर
लातेहार, अगस्त 23 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बारियातू थाना क्षेत्र के मनातू गांव में सर्पदंश से महिला अचेत हो गई। महिला की पहचान मनातू गांव निवासी मंजू देवी के रूप में हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंजू देवी घर में घरेलू कार्य कर रही थी। इसी दौरान अचानक एक विषैले सांप ने उसे डंस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे ।सीएचसी में चिकित्सक चंदन कुमार ने महिला की प्राथमिक जांच कर आवश्यक उपचार किया। चिकित्सक ने महिला की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.