लातेहार, जुलाई 23 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में सर्पदंश की तीन अलग अलग घटनाओं में तीन लोग अचेत हो गए। इनमें बुकरू गांव निवासी सुरेश गंझू की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया,जबकि अन्य दो मरीजों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। घायलों में बुकरू गांव निवासी सुरेश गंझू, मारेगलोइया गांव निवासी संतोष कुमार महतो तथा बारियातू गांव निवासी बिरजू गंझू शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों अलग अलग स्थानों पर सर्पदंश का शिकार हुए। घटना के बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें अस्पताल पहुंचाया,जिससे समय पर उपचार शुरू किया जा सका। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, कोडरमा रेफर चिकित्सकों ने बताया कि सर्पदंश के मामलों में समय पर अस्पताल पहुंचन...