Latehar News: सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनी बिरसा मुंडा की जयंती
लातेहार, नवम्बर 18 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि।सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने उनके जीवन, संघर्ष, साहस और देशभक्ति से जुड़े विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के यश गुप्ता ने प्रथम, हिमांशु सिंह ने द्वितीय और आदित्य कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर विद्यार्थियों को भगवान बिरसा मुंडा के जीवन से प्रेरणा लेकर देश, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: वनवासी कल्याण आश्रम में भगवान बिरसा मुंडा की प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.