लातेहार, सितम्बर 19 -- Latehar News: बेतला, प्रतिनिधि। सरईडीह पश्चिम टोला में लगा दोनों जलमीनार पिछले कई माह से खराब है। इससे उस टोले में पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। इसबारे में टोलावासियों ने उक्त खराब जलमीनार को ठीक कराने के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधि से लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों से गुहार लगाई है,पर संबंधित अधिकारियों की लापरवाही से उसे अबतक ठीक नहीं कराया जा सका है। मालूम हो कि उक्त जलमीनार से मंदिर में दर्शन करनेवाले श्रद्धालु और आसपास के लोग अपनी प्यास बुझाते हैं। पर जलमीनार के ठीक नहीं कराए जाने से टोले में पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है।इस संबंध में मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने खराब जलमीनार को ठीक कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई बार कहा गया है। उक्त दोनों जलमीनार को बहुत जल्द चालू हो जाने की सं...