लातेहार, सितम्बर 5 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जोगियाडीह गांव के पास बाइक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया। घायल की पहचान टंडवा प्रखंड के बड़गांव निवासी संदीप गंझू के रूप में हुई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संदीप गंझू बाइक में सवार होकर जोगियाडिह गांव किसी रिश्तेदार से मिलने आ रहा था। इसी क्रम में जोगियाडिह के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक इलाज के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...