लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि। प्रखंड की चम्पा पंचायत स्थित आदिवासी बहुल ग्वालखाड़ गांव आज भी विकास की बुनियादी सुविधाओं से कोसों दूर है। सड़क, बिजली, पुल, स्वच्छ पेयजल और शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में यहां के करीब 50 से 60 परिवार नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समक्ष अपनी समस्याएं उठाई जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। ग्रामीणों के अनुसार गांव तक पहुंचने के लिए आज भी कोई पक्की सड़क नहीं है। यह भी पढ़ें- Purnia News: 78 साल बाद भी विकास से कोसों दूर कुशाहा आदिवासी टोलासड़क की समस्या ग्रामीण सीता कुमारी ने बताया कि गांव में पेयजल का एकमात्र स्रोत प्राकृतिक जलस्रोत (चुआं) है। गांव में न चापाकल है, न कुआं और न ही जलमीनार की सुविधा...