Latehar News: संवेदक संघ के मुख्य संरक्षक शशि भूषण पांडे ने पद से दिया इस्तीफा
लातेहार, सितम्बर 11 -- Latehar News: लातेहार। संवेदक संघ के मुख्य संरक्षक शशि भूषण पांडे ने अपने पद से गुरूवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इसकी सूचना संघ के अध्यक्ष को दे दी है। श्री पांडे ने बताया कि व्यस्तता और संघ को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण उन्होंने मुख्य संरक्षक के पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। हालांकि, उनके इस्तीफे को लेकर संवेदक संघ से जुड़े लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। चर्चा है कि वे संघ के कार्यों और गतिविधियों से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे, जिसके कारण उन्होंने पद छोड़ने का निर्णय लिया। हालांकि, शशि भूषण पांडे ने इस्तीफे का कारण संघ के कार्यों से असंतुष्टि को नहीं बताया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से समय नहीं दे पाने को ही अपने इस्तीफे का मुख्य कारण बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.