लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। श्रीरामचरितमानस नवाह्न पारायण पाठ के 53वें अधिवेशन को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को श्रीरामचरितमानस पारायण पाठ महासमिति के सदस्यों की ओर से शहर के बीच स्थित अंबा कोठी परिसर में भूमि पूजन किया गया।

भूमि पूजन कार्यक्रम राज्यसभा सांसद सह महासमिति के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने विधिवत भूमि पूजन कर पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। भूमि पूजन के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने कहा कि इस वर्ष भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ आयोजन को सफल बनाया जाएगा।

स्थानीय लोगों की भागीदारी उन्होंने शहरवासियों से तन-मन-धन से सहयोग कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहय...