लातेहार, अगस्त 14 -- Latehar News: चंदवा, प्रतिनिधि। शिवपुर स्टेशन के उत्तर दिशा स्थित होम सिग्नल के पास रेलवे संपत्ति चोरी करने की फिराक में जुटे दो संदिग्ध युवकों को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। घटना 12 अगस्त की शाम करीब पांच बजे की है। गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी निरीक्षक विनोद विश्वकर्मा के नेतृत्व में एसआई कुंदन कुमार, एएसआई विजय यादव, एचसीएसपी साव, दिलीप कुमार समेत अन्य बल के जवानों ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान रेलवे के लोहे के सामान के साथ दो युवकों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के कोयद निवासी शंकर राम (31), पिता रामवृक्ष राम व कोयद के ढिबर टोला निवासी प्रमोद भुइयां (27), पिता स्व. खैटा भुइयां के रूप में हुई है। इस दौरान उनके कब्जे से मालगाड़ी के चार लोहे के चदरे, तीन रेलवे पेंड्रोल क्लिप...