Latehar News: शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर दायरे में नशे की बिक्री पर होगी कार्रवाई
लातेहार, अक्टूबर 28 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री और खेती पर अंकुश लगाने को लेकर बुधवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय एनकॉर्ड समिति की बैठक हुई। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पूर्व के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई। डीसी ने सभी अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को विद्यालयों, महाविद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों के 100 मीटर के दायरे में खैनी, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट, शराब और अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ लगातार छापेमारी करने का निर्देश दिया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा गया। वहीं, एसपी कुमार गौरव ने एसडीपीओ और थाना प्रभारियों को पूर्व में मादक पदार्थों की खेती के लिए चिह्नित स्थलों का दोबारा निरीक्षण करने का निर्देश दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.