लातेहार, अगस्त 19 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ (जेपीएसएस) की जिला इकाई लातेहार का शिष्टमंडल जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव के नेतृत्व में डीएसई ऋषिकेश कुमार से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर डीएसई को ज्ञापन सौंपते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।

शिक्षकों की समस्याएँ शिष्टमंडल ने शिक्षकों का ससमय वेतन भुगतान सुनिश्चित करने, विद्यालयों को विद्यालय विकास मद की राशि उपलब्ध कराने तथा मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी। इसके अलावा सहायक आचार्यों के लंबित वेतन का भुगतान करने और उनके प्रमाणपत्रों का शत-प्रतिशत सत्यापन कराने के लिए आवश्यक पहल करने का आग्रह किया गया। जिलाध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव ने कहा कि शिक्षकों को समय पर वेतन नहीं मिलने और ...