लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के शहीद चौक के समीप दो बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के लवागड़ा गांव निवासी रोहित भगत, बलवंत भगत तथा हाथडीह गांव निवासी रविंद्र यादव के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहीद चौक के समीप दोनों बाइक अचानक आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को इलाज के लिए बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सक चंदन कुमार ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने जांच के बाद गंभीर रूप से घायल बलवंत भगत रिम्स रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...