Latehar News: व्यापारिक हितों पर चर्चा के लिए छह सितंबर को दुकानदारों की बैठक
लातेहार, सितम्बर 4 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। बालूमाथ के दुकानदारों के व्यापारिक हितों एवं विभिन्न आवश्यक विषयों पर चर्चा को लेकर छह सितंबर रविवार को बैठक आयोजित की गई है। बैठक का आयोजन बालूमाथ व्यापारी संघ एवं समस्त दुकानदारों के सहयोग से किया जा रहा है। बैठक सुबह 11 बजे से सेरेगाड़ा रोड स्थित बेसिक स्कूल परिसर में होगी। इसमें क्षेत्र के सभी दुकानदारों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों,समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। आयोजकों ने बालूमाथ के सभी सम्मानित दुकानदारों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने एवं बैठक को सफल बनाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सुपौल: सिमराही बाजार में जाम की समस्या के स्थायी समाधान हेतु प्रशासन, व्यापारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.