लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। आगामी 18 जुलाई को व्यवहार न्यायालय, लातेहार में एनआई एक्ट (धारा 138 चेक बाउंस) से संबंधित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: चेक बाउंस मामले के निष्पादन के लिए 18 को विशेष लोक अदालतविशेष लोक अदालत का आयोजन इस विशेष लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में पीडीजे शेषनाथ सिंह की अध्यक्षता में जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं प्रमुख अधिवक्ताओं के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए पीडीजे श्री सिंह ने कहा कि विशेष लोक अदालत का उद्देश्य लंबित चेक बाउंस मामलों का बिना किसी अतिरिक्त खर्च के आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शीघ्र निपटारा करना...