लातेहार, अक्टूबर 15 -- Latehar News: गारू । एसआईआर के विरोध में गुरुवार को गारू प्रखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान ज्ञानेश कुमार का प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। फ्लैग मार्च में विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव, प्रखंड प्रमुख सीता देवी, कमरुद्दीन खलीफा, उमाशंकर, शुभम कुमार, पवन कुमार, अशोक राम सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Latehar News: कांग्रेस ने निकाला विरोध मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त से मांगा इस्तीफा एसआईआर प्रक्रिय...