लातेहार, सितम्बर 27 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर जिले में पालतू एवं आवारा कुत्तों समेत अन्य जानवरों को निःशुल्क एंटी रेबीज टीका लगाया जाएगा। जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ. सुषमा परधिया ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में नजदीकी पशु चिकित्सालयों में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि अपने पालतू जानवरों के साथ आसपास के आवारा कुत्तों को भी पशु चिकित्सालय ले जाकर टीका अवश्य लगवाएं। टीकाकरण सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक निःशुल्क किया जाएगा। उन्होंने कहा कि रेबीज गंभीर बीमारी है, लेकिन समय पर टीकाकरण कर इससे बचाव संभव है। यह भी पढ़ें- हल्दी-तेल का छोड़ो भ्रम, रेबीज पर टीका ही है बेजोड़ कदम यह भी पढ़ें- कुत्ता काटे तो तुरंत लगवाएं रैबीज वैक्सीन: डा. देशराज यह भी पढ़ें-...