लातेहार, अक्टूबर 10 -- लातेहार में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लातेहार जिले में पांच से 10 अक्टूबर तक मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। जागरूकता सप्ताह की शुरुआत पांच अक्टूबर को गुरुकुल आवासीय बालिका छात्रावास से हुई। इसके बाद छह अक्टूबर को मंडलकारा, सात अक्टूबर को एसएसबी की 32वीं बटालियन और आठ अक्टूबर को संत जेवियर कॉलेज, महुआडांड़ में कार्यक्रम आयोजित किए गए। नौ अक्टूबर को विशेष शिक्षकों को मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों और किशोरों में होने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी दी गई। अभियान के अंतिम दिन 10 अक्...