लातेहार, जुलाई 3 -- Latehar News: मनिका प्रतिनिधि। मनिका प्रखंड के बदईबथान गांव निवासी अकलेश यादव ने विवादित जमीन पर जबरन डोभा निर्माण कराए जाने का आरोप लगाते हुए बीडीओ और डीसी को ज्ञापन देकर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग की है। आवेदन में उन्होंने बताया कि उनकी जमीन पर मनीषा देवी के नाम से वर्क कोड 207664 के तहत डोभा निर्माण योजना स्वीकृत की गई है, जिसके आधार पर जबरन निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि संबंधित जमीन को लेकर पहले से विवाद लंबित है और अब तक बंटवारा भी नहीं हुआ है। इसके बावजूद अवैध रूप से निर्माण कर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर निर्माण कार्य तत्काल रोकने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...