लातेहार, अक्टूबर 13 -- Latehar News: चंदवा प्रतिनिधि। प्रखंड में युवाओं को स्वस्थ रखने और उनके शारीरिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निर्मित जिम को चालू कराने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में विधायक प्रतिनिधि मो. इरशाद मुन्ना ने जिला खेल पदाधिकारी अनिमेष त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक पहल करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि युवाओं को स्वस्थ रखने, शारीरिक विकास करने तथा खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए जिम की सुविधा महत्वपूर्ण है। जिम के संचालन से युवाओं को नियमित व्यायाम करने का अवसर मिलेगा। साथ ही वे अपनी फिटनेस पर ध्यान दे सकेंगे और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होंगे। इरशाद मुन्ना ने संबंधित पदाधिकारी से जिम को चालू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...