लातेहार, जुलाई 25 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। लातेहार विस क्षेत्र के मोंगर गांव स्थित बड़े हरिजन टोला में पिछले करीब 15 दिनों से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। जानकारी के अनुसार, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे टोला में बिजली आपूर्ति बाधित थी। इससे लोगों के दैनिक कार्यों के साथ पेयजल व्यवस्था और विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। लंबे समय से बिजली नहीं रहने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

विधायक की पहल ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलने पर लातेहार के विधायक प्रकाश राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और खराब ट्रांस...