Latehar News: विधायक ने बारियातू में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
लातेहार, नवम्बर 29 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। लातेहार विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राम ने रविवार को बारियातू पंचायत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे विधायक के समक्ष रखे। ग्रामीणों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। उनकी शिकायतों को सुनने के बाद विधायक प्रकाश राम ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात की और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र के विकास और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। विधायक के दौरे को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.