लातेहार, अगस्त 3 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, लातेहार (एसओई) में छात्राओं के आंदोलन और जांच समिति की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने विद्यालय का शैक्षणिक माहौल सामान्य बनाने की दिशा में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है।

प्रशासनिक कार्रवाई डीईओ गौतम साहू ने कार्यालय आदेश जारी कर छह शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं का पारस्परिक प्रतिनियोजन करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नए विद्यालयों में योगदान देने का निर्देश दिया है। प्रशासन की इस कार्रवाई को विद्यालय में लंबे समय से चल रहे विवाद को समाप्त कर शिक्षण व्यवस्था को सुचारु बनाने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से विद्यालय में प्राचार्य एवं कुछ शिक्षकों के बीच आपसी मतभेद और गुटबाजी का असर शैक्षणिक गतिविधियों पर पड़ रहा थ...