लातेहार, अक्टूबर 9 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज में शुक्रवार को नो फ्यूल डे 2026 का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश के दिशा-निर्देश में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस अवसर पर प्राचार्य, उप प्राचार्य, प्रोफेसर, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने निजी ईंधन चालित वाहनों का उपयोग नहीं करने का संकल्प लेते हुए पैदल या साइकिल से कॉलेज पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्राचार्य डॉ. फादर एम. के. जोश ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। मोटर वाहनों से निकलने वाला धुआं वायु प्रदूषण बढ़ाता है, जिससे मानव स्वास्थ्य ...