Latehar News: वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन
लातेहार, अक्टूबर 27 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के पंचायत भवन में मंगलवार को ग्रामीणों के बीच वित्तीय साक्षरता एवं वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों को वित्तीय प्रबंधन,बचत,बजट तैयार करने,बीमा तथा साइबर धोखाधड़ी से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।शि विर में बालूमाथ के सीएफएल कोऑर्डिनेटर रामाशंकर कुमार एवं सेंटर ट्रेनर दिनेश उरांव ने ग्रामीणों को नियमित बचत करने आय के अनुसार बजट बनाने तथा वित्तीय संसाधनों का सही उपयोग करने के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही ऑनलाइन लेनदेन के दौरान सतर्कता बरतने और साइबर फ्रॉड से बचने के उपायों की जानकारी दी गई। पंचायत सचिव सूर्य प्रकाश ने ग्रामीणों को विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी देते हुए बीमा के महत्व और इसके लाभों से अवगत कराया। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.