लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर दो में नाली की व्यवस्था नहीं होने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में नालियों का अस्तित्व लगभग समाप्त हो चुका है। वहीं, पुरानी नालियां भी जर्जर हो गई हैं और उनमें कूड़ा-कचरा भरा हुआ है। नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण लोगों को घरों का गंदा पानी सड़क पर बहाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मनोज, सोनू समेत अन्य लोगों ने बताया कि हल्की बारिश होने पर भी मोहल्ले में जलजमाव की स्थिति बन जाती है। लोगों ने नगर पंचायत से नाली निर्माण और नियमित साफ-सफाई कराने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...