लातेहार, जुलाई 2 -- Latehar News: बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को सरकारी भवनों में तड़ित चालक लगाने की मांग को लेकर सोमवार को डीसी संदीप कुमार के नाम बीडीओ को एक ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन में कहां गया है कि हाल के दिनों में वज्रपात की घटनाओं में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसी हालात को देखते हुए सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पंचायत सचिवालयों सहित अन्य सार्वजनिक भवनों में तड़ित चालक लगाए जाने की जरूरत है, ताकि वज्रपात के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जनहित में इस मांग पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए सभी सरकारी भवनों में तड़ित चालक लगाने की मांग की है। मौके पर प्रकाश भोक्ता, संजय यादव आदि मौजूद थे। फोटो:-1- गुरूवार को डीसी के नाम बीड...