Latehar News: वज्रपात की चपेट में आने से युवक की मौत, शौच के लिए घर से बाहर निकला था युवक
लातेहार, सितम्बर 22 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। मनिका थाना क्षेत्र के पटना गांव में सोमवार की देर रात वज्रपात की चपेट में आने से 30 वर्षीय अजय उरांव की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अजय उरांव लातेहार थाना क्षेत्र के नेवाड़ी (कैमा) गांव का रहने वाला था। वह अपनी पत्नी के साथ पटना गांव स्थित ससुराल आया हुआ था। बताया गया कि सोमवार की देर रात्रि अजय शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान बारिश होने लगी। बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। इसी बीच अचानक हुए वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल की। मंगलवार को सदर अस्पताल लातेहार में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। अजय के दो मासूम बच्चे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.