Latehar News: लोध-चटकपुर के नए ग्राम प्रधान बने अरुण नगेसिया
लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: महुआडांड़ प्रतिनिधि । प्रखंड के ग्राम लोध-चटकपुर में बुधवार को लंबे समय से प्रतीक्षित ग्राम प्रधान चयन के लिए विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता श्याम राम ने की, जिसमें गांव के लगभग सभी ग्रामीणों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से अरुण नगेसिया को नया ग्राम प्रधान चुना गया। चयन के उपरांत उन्होंने शपथ लेकर ग्राम प्रधान के दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।ग्राम प्रधान चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अंचल एवं प्रखंड प्रशासन की ओर से राजस्व उपनिरीक्षक अमित कुमार तथा जनसेवक सह पंचायत सचिव लव कुमार पासवान को प्रतिनियुक्त किया गया था। यह भी पढ़ें- Haldwani News: हल्द्वानी के 17 गांवों में चुनाव, 43 में निर्विरोध उपप्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.