लातेहार, अगस्त 21 -- Latehar News: लातेहार,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर गांजा की बिक्री किए जाने की सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 752 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि बुधवार की देर शाम को लातेहार रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति गांजा लेकर तरवाडीह की ओर जाने वाला है।

पुलिस की कार्रवाई सूचना के आधार पर इसकी जानकारी एसपी कुमार गौरव को दी गई। जिसके बाद एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में टीम गठित कर लातेहार रेलवे स्टेशन पार्किंग के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से कुल 752 ग्राम गांजा समेत नशीले पदार्थ के सेवन और बिक्री में प्रयुक्त होने वाली अन्य सामग्री बरामद की गई।

गिरफ्तार व्यक...