लातेहार, सितम्बर 6 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के बिजली ऑफिस के समीप स्थित एक होटल में पति द्वारा पत्नी की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान होटल संचालक रविंद्र यादव की पत्नी संगीता देवी (48) के रूप में हुई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी पति रविंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार होटल पिछले एक-दो दिनों से बंद था। आशंका जताई जा रही है कि गुरुवार या शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान कथित तौर पर रविंद्र यादव ने पत्नी संगीता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद होटल बंद कर वह वहां से फरार हो गया।

घटना की सूचना शनिवार की देर शाम को होटल से तेज बदबू आने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना...