लातेहार, जुलाई 11 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। प्रशासनिक दृष्टिकोण एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए डीसी संदीप कुमार ने जिला ग्रामीण विकास शाखा के अंतर्गत मनरेगा में कार्यरत प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, तकनीकी सहायक, टीआरएन तथा ग्राम रोजगार सेवक के स्थानांतरण का आदेश जारी किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है जारी आदेश के अनुसार कुल सात कर्मियों का विभिन्न प्रखंडों में स्थानांतरण किया गया है। इसमें चंदवा की प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रतन कुमारी का स्थानांतरण बारियातू किया गया है। साथ ही उन्हें हेरहंज प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं हेरहंज के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी हेमंत कुमार सिंह को चंदवा प्रखंड भेजा गया है, तकनीकी सहायकों में लातेहार के विवेक जायसवाल का स्थानांतरण बालूमाथ तथा महुआडांड़ के निश...