लातेहार, जुलाई 16 -- Latehar News: लातेहार हिटी। शहर के ठाकुरबाड़ी से पूजा अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ गुरूवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भार्इ बलराम की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली। रथ यात्रा में राज्‍यसभा सांसद बैद्यनाथ राम व भाजपा नेता राजधनी प्रसाद यादव ने रथ की पावन रस्‍सी खींच कर रथ यात्रा का शुभारंभ किया। राज्‍यसभा सांसद ने कहा कि ऐसी मान्यता है कि इस रथ यात्रा में शामिल होने से मनुष्य का संताप दूर हो जाता है व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- Maharajganj News: धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, उमड़े श्रद्धालु इस आयोजन में प्रभात कुमार, विजय गुप्ता, बृजेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अंकित प...