लातेहार, अक्टूबर 18 -- Latehar News: लातेहार, प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र की सप्तमी तिथि पर शनिवार को शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों के पट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए गए। पट खुलते ही मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, कार्तिकेय और अन्य देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। सप्तमी पर कई स्थानों पर कलश यात्रा भी निकाली गई। नवपत्रिका पूजा के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। यहां पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजा संपन्न कराई जा रही है। मुख्य यजमान नवीन कुमार साहू सपत्नीक पूजा में शामिल हुए। वहीं, शहर के बीचोंबीच स्थित राजा दुर्गा बाड़ी में आकर्षक पंडाल बनाया गया है। ...