लातेहार, अक्टूबर 25 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। लातेहार पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को 38 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंप दिए। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर साइबर सेल की टीम लगातार सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर रही है। इसी क्रम में रविवार को बरामद किए गए कुल 38 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार और पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), लातेहार ने मोबाइल फोन संबंधित लोगों को सौंपे। पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत करने वाले लोगों को राहत मिली है। मोबाइल फोन आज के समय में बातचीत के साथ-साथ ऑनलाइन ...