Latehar News: लगातार बारिश से लातेहार जिले में तबाही, कई पुल-पुलिया और गार्डवाल ध्वस्त
लातेहार, सितम्बर 1 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही मूसलाधार बारिश ने लातेहार जिले में भारी तबाही मचाई है। जिससे आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। गारू प्रखंड के ग्राम कुजरूम में लगातार हो रही बारिश के कारण कई वर्षों पुराना तालाब टूट गया। ग्रामीणों के अनुसार तेज बारिश के कारण तालाब के नीचे की मिट्टी में बड़ा छेद हो गया,जिससे तालाब का पूरा पानी बहकर निकल गया। ग्रामीणों ने बताया कि तालाब में स्थानीय लोगों द्वारा लाखों रुपये की मछलियां पालकर रखी गई थीं। तालाब टूटने के बाद मछलियां भी पानी के साथ बह गईं। ग्रामीणों का कहना है कि यह तालाब कई वर्षों पुराना था और भीषण गर्मी में भी कभी पूरी तरह नहीं सूखता था। इस तालाब का उपयोग ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के जंगलों में रहने वाले जंगली जानवर भी करते थे। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.