लातेहार, सितम्बर 29 -- Latehar News: लातेहार, संवाददाता। जिला समाहरणालय सभागार में मंगलवार को डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) की वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में विभिन्न बैंकों की वित्तीय उपलब्धियों, वार्षिक साख योजना, कृषि, शिक्षा, आवास ऋण, स्वयं सहायता समूहों के बैंक लिंकेज तथा केंद्र व राज्य सरकार की ऋण योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक का उद्देश्य डीसी ने बैंकवार उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए पात्र लाभुकों को सरकारी जनकल्याणकारी एवं स्वरोजगार योजनाओं का लाभ दिलाने का निर्देश दिया। उन्होंने लंबित ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन करने तथा विभागों और बैंकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने एलडीएम को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्राथमिकता से ...