Latehar News: रोमांचक मुकाबले में मायापुर बना संत जेवियर फुटबॉल टूर्नामेंट का चैंपियन
लातेहार, जुलाई 13 -- Latehar News: महुआडांड़, प्रतिनिधि । प्रखंड क्षेत्र के पोटमाडीह गांव में आयोजित संत जेवियर फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को मायापुर और खपरताला की टीमों के बीच खेला गया। इसमें मायापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। 15 जून से शुरू हुआ फुटबॉल टूर्नामेंट में कुल 70 टीमों ने भाग लिया था। इस फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि एसडीएम सुलेमान मुंडरी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस के जिला आदिवासी अध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, बेर्नाड तिग्गा व समाजसेवी जेरोम जेराल्ड कुजूर मौजूद थे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विजेता मायापुर की टीम को 21 हजार नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.