लातेहार, नवम्बर 24 -- Latehar News: लातेहार प्रतिनिधि। महंगाई की मार से आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। घरों में रोजाना इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। पिछले सितंबर महीने की तुलना में नवंबर में तेल, मसाला, चावल, हल्दी समेत कई जरूरी वस्तुओं के दाम में तेजी से इजाफा हुआ है। इसका असर अब शादी-विवाह के लग्न पर भी पड़ने लगा है। बढ़ती कीमतों के कारण लोगों को शादी समारोह के आयोजन में निर्धारित बजट से अधिक खर्च करना पड़ रहा है। उपभोक्ता अंकुश कुमार, सोनू सिंह और सुधीर प्रसाद ने बताया कि रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं के दाम बढ़ने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। पहले जितने रुपये में महीने भर का जरूरी सामान आ जाता था, अब उतने रुपये में आधा सामान भी खरीदना मुश्किल हो रहा है। उन्हों...