लातेहार, अक्टूबर 24 -- Latehar News: रेल प्रबंधन की पहल से परिजनों से मिली बिछड़ी बच्ची संवाद- 12 रेल प्रबंधन की पहल से परिजनों से मिली बिछड़ी बच्ची

बच्ची को परिजनों से मिलाने की पहल चंदवा प्रतिनिधि। टोरी रेलवे स्टेशन पर भटक रही पांच वर्षीय बच्ची को रेल प्रबंधन की पहल से उसके परिजनों से मिला दिया गया। बच्ची के सकुशल अपने परिवार के पास पहुंचने से परिजनों ने राहत की सांस ली। वहीं, टोरी रेल प्रबंधन और आरपीएफ के इस मानवीय प्रयास की सराहना हो रही है। जानकारी के अनुसार, टोरी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर पांच वर्षीय बच्ची अकेली दिखाई दी। ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कर्मियों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने बच्ची से पूछताछ कर उसके परिजनों के बारे में जानकारी लेने का प्रयास किया। बच्ची ने अपना नाम दृष्टि कुमारी, गांव चान्हो के सोंस और अपने दादा का नाम प...