लातेहार, नवम्बर 3 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। रेल कैंपस क्षेत्र में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों के खिलाफ ईओडब्ल्यू ने सख्त रुख अपनाया है। सड़क किनारे कचरा फेंकने वाले दुकानदारों को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया गया है। निर्धारित समय में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित नहीं करने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। ईओडब्ल्यू के अनुसार, रेल कैंपस में सबसे अधिक गंदगी मांस दुकानदारों द्वारा फैलाई जा रही है। दुकानों से निकलने वाले मांस के अवशेष और अन्य कचरे को खुले में सड़क किनारे फेंक दिया जाता है। इससे इलाके में दुर्गंध फैल रही है। बाजार से सुभाष चौक और बीएसएनएल टावर से रेलवे स्टेशन जाने वाले रास्ते पर कचरे का अंबार लगा है। यह भी पढ़ें- Munger News: दीपावली-छठ से पहले जमालपुर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई, राहगीरों को भी परेशानी हो ...