लातेहार, सितम्बर 30 -- Latehar News: बरवाडीह,प्रतिनिधि। बरवाडीह मुख्य सड़क और रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे अंडरपास के सड़को पर अब तक लाइट नहीं लगाई जा सकी है। लाइट के अभाव में सड़को पर रात में दुर्घटना होने का भय हमेशा बना रहता है। रात में राहगीरों को अंडरपास से होकर गुजरने में डर भी लगता है। अंधेरा के कारण असामाजिक तत्वों को बढ़ावा भी मिल रहा है। कई लोगों ने बताया कि अंडरपास का निर्माण हुए दो साल से भी अधिक हो गए हैं,लेकिन अब तक अंडरपास के दोनों तरफ सड़क पर रेलवे विभाग की ओर से लाइट नहीं लगाई गई है। लोगों ने अंडरपास के सड़को पर रेलवे विभाग से लाइट लगाने की मांग की है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...